वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की कतार में खड़ा था 63 वर्षीय बुजुर्ग, तभी हार्ट अटैक से हो गई मौत
मुंबई
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच महाराष्ट्र में एक शख्स की मौत उस वक्त हो गई, जब वह अपनी जिंदगी को खतरनाक कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के वास्ते टीका लगवाने को रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। दरअसल, नालासोपारा स्थिति कोरोना वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन सेंटर पर 63 वर्षीय हरिष भाई पंचाल जब कतार में इंतजार कर रहे थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। समाचार एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार की है, जब मृतक टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराने नालासोपारा स्थित सेंटर पर गया था। वहीं कतार में खड़ रहने के दौरान वह अचानक गिर गया। मेडिकल हेल्थ ऑफिसर डॉ सुरेखा वालके ने कहा कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। मृतक पतनकर पार्क इलाके का बताया जा रहा है। वसई विरार नगर निगम के चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेखा वालके ने बताया कि हरिष भाई डायबिटीज के पेशेंट थे। उनकी बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पाठको की राय